Welcome to Souq commerce Store !
Rajasthan Board RBSE Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी RBSE  Class 12 Physics Chapter 11 बहुचयनात्मक प्रश्न

Rajasthan Board RBSE Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी RBSE Class 12 Physics Chapter 11 बहुचयनात्मक प्रश्न

(0 customer review)

 

Rajasthan Board RBSE Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी

 पाठ्य पुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर

RBSE Class 12 Physics Chapter 11 बहुचयनात्मक प्रश्न



प्रश्न 1.

गोलीय दर्पणों से प्रतिबिम्ब बनने में केवल पर अक्षीय किरणों पर ही विचार कर सकते हैं, क्योंकि-

(अ) इन्हें ज्यामितीय रूप से काम में लेना आसान होता है।

(ब) इनमें आपतित प्रकाश की अधिकांश तीव्रता निहित होती है।

(स) ये बिन्दु स्रोत का लगभग बिन्दु प्रतिबिम्ब बनाती है।

(द) ये न्यूनतम विक्षेपण दर्शाती है।

उत्तर:

(स) ये बिन्दु स्रोत का लगभग बिन्दु प्रतिबिम्ब बनाती है।


प्रश्न 2.

एक 20 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण से 30 cm की दूरी पर बिम्ब रखा है तो प्रतिबिम्ब की प्रकृति एवं आवर्धन होगा-

(अ) वास्तविक और - 2

(ब) आभासी और - 2

(स) वास्तविक और + 2

(द) आभासी और + 2

उत्तर:

(अ) वास्तविक और - 2



प्रश्न 3.

अवरक्त किरणों के लिए अपवर्तनांक का मान रहता है-

(अ) पराबैंगनी किरणों के समान

(ब) लाल वर्ण की किरणों के समान

(स) पराबैंगनी किरणों से कम

(द) पराबैंगनी किरणों से अधिक।

उत्तर:

(ब) लाल वर्ण की किरणों के समान


प्रश्न 4.

पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है यदि

(अ) प्रकाश, प्रकाशीय विरल माध्यम से प्रकाशीय सघन माध्यम में प्रवेश करता है।

(ब) प्रकाश, प्रकाशीय सघन माध्यम से प्रकाशीय विरल माध्यम में प्रवेश करता है।

(स) दोनों माध्यमों के अपवर्तनांक लगभग समीप हों

(द) दोनों माध्यमों के अपवर्तनांक बिल्कुल भिन्न हो।

उत्तर:

(ब) प्रकाश, प्रकाशीय सघन माध्यम से प्रकाशीय विरल माध्यम में प्रवेश करता है।


प्रश्न 5.

जब एक बिम्ब अवसारी लेन्स से 20 cm दूर रखते हैं तो छोटा बनता है। निम्न में से कौन-सा कथन अवश्य सही होगा-

(अ) प्रतिबिम्ब उल्टा है।

(ब) प्रतिबिम्ब वास्तविक हो सकता है।

(स) प्रतिबिम्ब की दूरी 20 cm से अधिक होनी चाहिए।

(द) लेन्स की फोकस दूरी 20 cm से कम हो सकती है।

उत्तर:

(द) लेन्स की फोकस दूरी 20 cm से कम हो सकती है।


प्रश्न 6.

+ 6D शक्ति वाला एक उत्तल लेन्स - 4D शक्ति वाले अवतल लेन्स के सम्पर्क में रखते हैं तो संयुक्त लेन्स की फोकस दूरी एवं प्रकृति क्या होगी-

(अ) अवतल, 25 cm

(ब) उत्तल, 50 cm

(स) अवतल, 20 cm

(द) उत्तल, 100 cm

उत्तर:

(ब) उत्तल, 50 cm


प्रश्न 7.
एक समबाहु प्रिज्म (काँच के) में से एक प्रकाश किरण इस प्रकार गुजरती है कि उसका आपतन कोण एवं निर्गत कोण बराबर होता है। तथा यह प्रत्येक कोण प्रिज्म कोण का 3/4 है तो विचलन कोण होगा-
(अ) 45°
(ब) 70°
(स) 39°
(द) 30°.
उत्तर:
(द) 30°.

RBSE Solutions for Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी multiple Q 7
RBSE Solutions for Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी multiple Q 7.1

प्रश्न 8.

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक लेन्स बना प्रतिबिम्ब होगा-

(अ) आभासी व बड़ा

(ब) आभासी और छोटा ।

(स) वास्तविक और बिन्दु रूप

(द) वास्तविक और बड़ा।

उत्तर:

(द) वास्तविक और बड़ा।


प्रश्न 9.

1.47 अपवर्तनांक के काँच के किसी उभयोत्तल लेन्स को किसी द्रव में डुबोया जाता है तो यह एक समतल शीट (परत) की भाँति व्यवहार करता है। इसका तात्पर्य यह है कि इस द्रव का अपवर्तनांक है।

(अ) काँच के अपवर्तनांक से अधिक

(ब) काँच के अपवर्तनांक से कम ।

(स) काँच के अपवर्तनांक के बराबर

(द) एक से कम।।

उत्तर:

(स) काँच के अपवर्तनांक के बराबर


प्रश्न 10.

किसी प्रिज्म के न्यूनतम विचलन कोण का मान उसके अपवर्तनांक कोण के बराबर होगा यदि प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक हो-

(अ) √2 और 2 के बीच

(ब) 1 से कम

(स) 2 से अधिक

(द) √2 और 1 के मध्य।

उत्तर:

(अ) √2 और 2 के बीच

RBSE Solutions for Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी multiple Q 10

RBSE Solutions for Class 12 Physics Chapter 11 किरण प्रकाशिकी multiple Q 10.1






Clothing & Apparel:

Jewelry & Watches:

Health & Beauty: